रांचीः भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार की घोषणा रविवार को कर दी। इस साल देश की 131 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। साल 2026 के लिए 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा की गई है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड के निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान देने की घोषणा की गई है। शिबू सोरेन को मरनोपरांत ये सम्मान दिया जाएगा। अगस्त 2025 में शिबू सोरेन का निधन हो गया था।उन्हें लोक कल्याण के क्षेत्र में काम करने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

शिबू सोरेन को पदम भूषण पुरस्कार, 5 पद्म विभूषण सहित 131 हस्तियों को मिला सम्मान
एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण का पुरस्कार मिला है।कला, सामाजिक सेवा, उद्योग, विज्ञान, चिकित्सा, खेल आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को यह पुरस्कार मिलता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर की जाती है।राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक खास समारोह में ये सम्मान दिए जाते हैं।
देखें पूरी लिस्ट :









