शर्मनाक! बिहार बंद के दौरान गर्भवती को ले जा रहे एंबुलेंस को रोका, महिला शिक्षिका के साथ सड़क पर की बदसलूकी

शर्मनाक! बिहार बंद के दौरान गर्भवती महिला को ले जा रहे एंबुलेंस को रोका, महिला शिक्षिका के साथ सड़क पर की बदसलूकी

डेस्कः बिहार बंद के दौरान बेहद ही शर्मनाक वीडियो सामने आया है। एनडीए के बिहार बंद के दौरान प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रहे एंबुलेंस को बीजेपी नेता ने बीच सड़क पर रोक दिया। बीजेपी नेता के एंबुलेंस रोकने का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जहानाबाद में महिला शिक्षिका को स्कूल जाने से रोकने का वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जहां महिला शिक्षका के साथ बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। उनको खदेड़ा और अपमान किया। इसके साथ ही बंद के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।


पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के विरोध में बिहार बंद, इमरजेंसी सेवाएं खुली रहेंगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के विरोध में बुलाये गए एनडीए के बिहार बंद के दौरान गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रहे एंबुलेंस को रोके जाने का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष की पार्टियां बीजेपी पर हमलावर हो गई है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें देखा है जा रहा है कि बीजेपी का एक नेता हाथ में पार्टी का झंडा लेकर एंबुलेंस को रोक रहा है। वहां खड़ा होकर वीडियो बना रहा एक यूट्यूबर बीजेपी नेता के इस हरकत पर आपत्ति जता रहा है और विरोध करते हुए कहा रहा है कि आप कैसे एक गर्भवती महिला को अस्पताल जाने से रोक सकते है, वो प्रसव पीड़ा से परेशान है। इसपर बीजेपी नेता बहस करते हुए कहता है कि झूठ बोल रहा है एंबुलेंस का ड्राइवर यादव है। बुतरू कोई रो नहीं रहा है जिसकी वजह से अस्पताल ले जाना जरूरी है। अस्पताल जाना है तो दूसरे रास्ते से ले जाए।

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच कारोबारियों की मौत, टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर 50 मीटर तक कार को घसीटता रहा
बेहद ही अमानवीय इस हरकत का वीडियो बना रहे यूट्यूबर को रोकने की बार-बार कोशिश की गई। बीजेपी नेता के साथ खड़ा एक अन्य पार्टी कार्यकर्ता समझ रहा था कि कैमरे की नजर में उनकी ये हरकत कैद हो गई है इसलिए वो कह रहा है कि एंबुलेंस को बाद में जाने दिया गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के बाद हड़कंप मच गया और आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी पर हमलावर हो गई। सोशल मीडिया पर बीजेपी के इस नेता की शर्मनाक हरकत देखकर लोग अपनी नाराजगी जमकर निकाल रहे है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now