मटर चोरी के आरोप में चार मासूम के साथ शर्मनाक हरकत, दबंगों ने हाथ-पैर बांधकर गांव में घुमाया

मटर चोरी के आरोप में चार मासूम के साथ शर्मनाक हरकत, दबंगों ने हाथ-पैर बांधकर गांव में घुमाया

डेस्कः बिहार के मुंगेर में मटर चोरी के आरोप में चार मासूमों के साथ शर्मनाक हरकत की गई है। बरियारपुर प्रखंड के झौवा बहियार पंचायत की वार्ड संख्या 6 में 15 किलो मटर की चोरी के आरोप में एक दबंग ने चार बच्चों को हाथ बांधकर गांव में घुमाया। कई लोगों ने फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार हरिमनार थानाक्षेत्र के झौवा बहियार पंचायत की वार्ड संख्या 6 में शुक्रवार को एक दबंग के घर से पड़ोस के ही कुछ बच्चों ने 15 किलो मटर चुराकर बेच दिया। इसकी जानकारी मिलने पर दबंग ने चार बच्चों को शनिवार को पकड़कर लाया और चारों का हाथ में रस्सी से बांधकर गांव में घुमाया।

पत्नी को ट्यूशन टीचर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, घर में मिली पति की खून से सनी लाश
परिजनों के बच्चों को छोड़ने की गुहार लगायी। चोरी किए गये 15 किलो मटर को वापस करने पर बच्चों को मुक्त किया गया। दबंग परिजनों को हिदायत दी कि यह मामला पुलिस तक नहीं जाना चाहिए। इधर लोगों में चर्चा है कि महज 15 किलो मटर के लिए गांव के बच्चों के साथ ऐसा सलूक नहीं करना चाहिए। जिन बच्चों को गांव में घुमाया गया, उनके परिजन काफी गरीब हैं। हरिनमार थानाध्यक्ष एके आजाद ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर कोई आवेदन देगा तो करवाई की जाएगी।

बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन, चुनाव से पहले नीतीश कुमार की एक और बड़ी घोषणा
10-12 साल के चारों बच्‍चे शर्मिंदा होते रहे, नजर उठाने की हिम्‍मत नहीं कर पा रहे थे, लेकिन समाज को दया नहीं आई। उसे पूरे गांव में घुमाते रहे।मामला यहीं नहीं खत्‍म हुआ, बल्कि उन नाबालिग बच्‍चों के हाथ बांध गांव में घुमाने का वीडियो बनाया और वायरल भी कर दिया। हैरानी की बात ये भी है कि गांववालों की ओर से ये क्रूर सजा पाने वाले बच्‍चों के परिजनों ने भी इस सजा का विरोध नहीं किया। इस घटना को लेकर बुद्धिजीवियों का कहना है कि इससे न केवल बच्‍चे शर्मिंदा हुए, बल्कि ये तो पूरे समाज को शर्मिंदा करने वाली घटना है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now