स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की रेड में 23 महिलाएं मिलीं, 5 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 12, 2026

स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की रेड में 23 महिलाएं मिलीं, 5 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद: कौशांबी थाना पुलिस ने वैशाली सेक्टर-चार स्थित कामर्शियल कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर तीन स्पा सेंटर पर छापेमारी कर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक कर्मचारी समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार कर 23 महिलाओं को रेस्क्यू किया। गाजियाबाद में ‘मून लोटस थेरेपी स्पा सेंटर‘ पर पुलिस ने छापेामारी की।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्य बली मौर्य ने बताया कि शाम करीब पांच बजे मुखबिर ने वैशाली सेक्टर-चार के एक कामर्शियल कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल पर तीन स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित होने की सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस ने छापेमारी की।मौके से पांच ग्राहकों और स्पा सेंटर के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा कुछ आपत्तिजनक और संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित होने की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 23 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जबकि पांच ग्राहकों और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में कौशांबी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पूछताछ के आधार पर यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि का संचालन कब से हो रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

See also  झारखंड पार्टी से अपर्णा हंस होंगी खूंटी लोकसभा सीट से उम्मीदवार, अर्जुन मुंडा और कालीचरण मुंडा से होगा मुकाबला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now