- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची के सात साल के इशांक ने 9 घंटे 50 मिनट में 30 किलोमीटर लंबे पाक स्ट्रेट को किया पार, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 1, 2026

रांची के सात साल के इशांक ने 9 घंटे 50 मिनट में 30 किलोमीटर लंबे पाक स्ट्रेट को किया पार, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले सात साल के मास्टर इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित 30 किमी लंबे दुगर्म पाक स्ट्रेट को तैरकर 9 घंटे 50 मिनट में पार कर नया विश्व रिकाॅर्ड बना दिया है। इतने कम समय में यह स्ट्रेट पार करने वाले वह दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बन गये है। नन्हे तैराक इशांक ने इतिहास रचते हुए श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोड़ी तक लगभग 29 किलोमीटर का खतरनाक समुद्री रास्ता (पाक जलडमरूमध्य) पार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।


9 घंटे 50 मिनट में तय किया सफर
इशांक ने यह सफर मात्र 9 घंटे 50 मिनट में तय कर पूरे देश का नाम रोशन किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के जय जशवंत के नाम था। इशांक ने 30 अप्रैल 2026 को अपना यह साहसिक अभियान पूरा किया। उनकी यह उपलब्धि कठोर प्रशिक्षण, अनुशासन एवं अदम्य साहस का परिणाम है। इस असाधारण उपलब्धि के लिए उन्हें यूनिवर्सल रिकार्ड्स फोरम (यूआरएफ वर्ल्ड रिकार्ड्स) के जरिए 'द यंगेस्ट एंड फास्टेस्ट पाक स्ट्रेट स्वीमर' का विश्व रिकार्ड प्रमाणपत्र से भी नवाजा गया है।

WhatsApp Image 2026 05 01 at 9.16.42 AM

सालों पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

इशांक की इस सफलता ने तमिलनाडु के तैराक जय जशवंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड जय जशवंत के नाम दर्ज था, जिन्होंने 28 मार्च 2019 को 10 वर्ष की उम्र में श्रीलंका के तलाईमन्नार से रामेश्वरम (धनुषकोड़ी) तक की 30 किलोमीटर की दूरी को 10 घंटे 30 मिनट में तैरकर पार किया था।

See also  सोमा मुंडा हत्याकांड में देवव्रत शाहदेव की गिरफ्तारी का विरोध, पालकोट में निकाला गया प्रतिवाद मार्च
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now