हेमंत सोरेन से मिले सरायकेला-खरसावां और गुमला डीसी, पीएम के हाथों सम्मान मिलने के लिए मिली बधाई

रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरायकेला -खरसावां जिला के उपायुक्त  रवि शंकर शुक्ला एवं गुमला जिला के उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त  रवि शंकर शुक्ला तथा उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा “प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन ” से सम्मानित किए जाने के लिए बधाई दी।

WhatsApp Image 2025 05 02 at 15.52.07 scaled

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनहित से जुड़ी योजनाओं को पहुंचाने में आप जैसे अधिकारियों की अहम भूमिका होती है । सरायकेला खरसावां एवं गुमला जिले को मिले इस सम्मान से पूरा राज्य गौरान्वित हुआ है । मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में झारखंड विकास योजनाओं के बेहतर और सफल क्रियान्वयन में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

hemant soren with karn styarthi

21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के प्रभावशाली और नवोन्मेषी क्रियान्वयन के लिए सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड को पूरे देश में अव्वल स्थान प्राप्त करने के लिए उपायुक्त    रवि शंकर शुक्ला तथा गुमला जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को नवाचार पहलों एवं लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया था।

WhatsApp Image 2025 05 02 at 15.52.09 scaled

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now