पटना एयरपोर्ट पर पानी के पाइप में महिला की डेडबॉडी मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 11, 2025

पटना एयरपोर्ट पर पानी के पाइप में महिला की डेडबॉडी मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

पटनाः राजधानी पटना के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर महिला की डेडबॉडी मिलने से सनसनी फैल गई है। एयरपोर्ट के नई टर्मिनल बिल्डिंग स्थित बरसात का पानी जाने वाली पाइप में शनिवार रात 32 साल की एक महिला का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई होगी। पुलिस ने शव को पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया है, इसके बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

Breaking News: पाकिस्तान के हमले में दो सुरक्षाकर्मी समेत 7 लोगों की मौत, विदेश सचिव ने कहा तोड़ा गया संघर्षविराम
इस मामले पर सचिवालय डीएसपी-1 डाक्टर अनु कुमारी ने बताया कि शनिवार की रात महिला का शव मिला। पुलिस उसकी पहचान की कोशिश के साथ ही टर्मिनल बिल्डिंग में काम करने वालों से पूछताछ कर रही है। अति संवेदनशील एयरपोर्ट परिसर में शनिवार की रात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे। प्रारंभिक जांच में पुलिस मान रही है कि महिला की हत्या में पाइप लाइन बिछाने वाले कर्मी शामिल हो सकते हैं, क्योंकि महिला की हत्या करने के बाद शव को पाइप में ठूंसकर बंद कर दिया गया था।

See also  यात्रीगण कृपया ध्यान दें... झारखंड की 26 ट्रेनें 15 दिन तक रहेंगी रद्द, रेलवे ने बताई वजह

युद्धविराम के ऐलान के साथ ही क्यों ट्रेंड करने लगीं इंदिरा गांधी… Ceasefire पर ट्रंप के बयान से बिफरे भारतीय
पुलिस पाइप लाइन बिछाने वाले कर्मियों की जानकारी जुटा रही है। उनसे पूछताछ की जाएगी। अंदेशा जताया जा रहा है कि मृत महिला मजदूर, बाहर से बुलाई गई अथवा यात्री हो सकती है। फिलहाल पहचान के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। पटना एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नई टर्मिनल बिल्डिंग में छत से बरसाती पानी को जमीन में ले जाने के लिए पाइप बिछाए गए हैं। फिटिंग के बाद मंगलवार की शाम करीब ढाई फुट ब्यास वाले पाइप की जांच का जा रही थी। तीन पाइप से पानी जा रहा था, जबकि एक पाइप से पानी रिस रहा था। जाम का कारण का पता लगाने के लिए इंजीनियर ने पाइप के जाम वाले हिस्से को कटर से काटा तो वहां से एक महिला का शव मिला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now