चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 18 हजार डेटोनेटर किया बरामद

चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 18 हजार डेटोनेटर किया बरामद

पश्चिमी सिंहभूमः चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र के डुसिपी जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे है अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। चाईबासा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया गोला बारूद बरामद किया।

WhatsApp Image 2025 07 01 at 19.28.30 e77a7ec8

भोगनाडीह में उपद्रव मामले में गोड्डा से दो गिरफ्तार, चंपाई सोरेन के करीबी निकले मास्टरमाइंड
चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ 60-बीएन और झारखंड जगुआर ने संयुक्त अभियान चलाकर टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपनी जंगल से 18 हजार डेटोनेटर बरामद किया और सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसे विनिष्ट कर दिया।

WhatsApp Image 2025 07 01 at 19.28.29 469a8b7f

आदिवासी महिला मंत्री पर 1000 करोड़ के घूसखोरी का आरोप, जल जीवन मिशन घोटाला, PMO ने मांगी रिपोर्ट
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष कमांडर मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र के सारंडा में विध्वंसक गतिविधियों के लिए लगातार भ्रमणशील है, जिसको लेकर सीआरपीएफ, झारखंड पुलिस कोबरा और झारखंड जगुआर लगातार संयुक्त अभियान चला रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now