डेस्कः अयोध्या के राम मंदिर परिसर में सुरक्षा में सेंध की खबर से हड़कंप मच गया है। मंदिर की सुरक्षा में लगे जवानों ने एक शख्स को धार्मिक गतिविधियां करते हुए हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार, शख्स ने राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे क्षेत्र में नमाज पढ़ने का प्रयास किया।
केसी त्यागी की जेडीयू से होगी छुट्टी, JDU प्रवक्ता ने क्लीयर किया स्टेंड
प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने पर शख्स ने कथित तौर पर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। शख्स से पूछताछ की जा रही है और उसके इरादों व पृष्ठभूमि की गहन जांच की जा रही है।
ईरान की राजधानी तेहरान में भारी बवाल, खामेनेई की क्रूर सेना ने बिछाई लाशें, अब तक 217 मौत
यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर रहा है। वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट ने भी मौन साधा है। इस मामले की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।सूत्रों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच कर रही हैं, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। मिली जानकारी के अनुसार राम जन्मभूमि परिसर में 3 कश्मीरी घुस गए। नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगे। इनमें दो लड़के और एक लड़की थे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे रोक लिया और मौके पर ही हिरासत में ले लिया।




