SCO Summit: में पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया, पहलगाम का दर्द किया साझा, पाकिस्तान को खूब सुनाया…

SCO Summit: PM Modi raised the issue of terrorism, shared the pain of Pahalgam

डेस्कः पीएम मोदी ने SCO Summit में अपना संबोधन रखा । उन्होंने आतंकवाद को गंभीर मुद्दा बताते हुए पहलगाम की आतंकी घटना का जिक्र करते हुए आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में बताया । उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंवाद पर दोहरा रुख नहीं चलेगा । पीएम मोदी ने पाकिस्तान का बिना नाम लिए आतंकवाद को कुछ देशों द्वारा पोषित किए जाने का मुद्दा पुरजोर ढंग से रखा।

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया

पीएम मोदी ने SCO का अर्थ बताते हुए  कहा कि S-सिक्यूरिटी, C- कनेक्टिविटी और O– ऑपरच्यूनिटि । पीएम मोदी ने कहा सुरक्षा-शांति  और स्थिरता किसी भी देश के विकास का आधार है किंतु इस मार्ग में आंतकवाद, अतिवाद और अलगाववाद बड़ी चुनौतियां है । आतंकवाद किसी भी देश की सुरक्षा की ही नहीं बल्कि पूरी मानववाता के लिए साझा चुनौती है । कोई देश इससे अपने को सुरक्षित नहीं समझ सकता है ।  आतंकवाद से लड़ाई में भारत ने एकजुटता पर महत्व दिया है । भारत ने अलकायदा और इससे जुड़े संगठनों से लड़ने की शुरुआत की है।  भारत पिछले 4 दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है । कितनी माताओं ने अपने बच्चे खोए औऱ कितने बच्चे अनाथ हो गए । हाल में ही हमने पहलगाम में हमने आतंकवाद का घिनौना रुप देखा। । ये हमला भारत की आत्मा पर ही नहीं बल्कि मानवता के समर्थक हर देश पर हमला था । पीएम मोदी ने पाकिस्तान का बिना नाम लिए कहा कि कुछ देशों द्वारा आतंकवाद का समर्थन स्वीकार हो सकता है ।

इससे पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों को आपसी लाभ और विन-विन परिणामों की दिशा में कार्य करना चाहिए। शी जिनपिंग तियानजिन में आयोजित एससीओ की राज्यों के प्रमुखों की परिषद की 25वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “हमें अपनी विकास रणनीतियों को और बेहतर तरीके से समन्वित करना होगा और बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के उच्च गुणवत्ता वाले क्रियान्वयन को बढ़ावा देना होगा।” शी जिनपिंग ने सदस्य देशों से आह्वान किया कि वे अपने विशाल बाजारों की ताकत और आपसी आर्थिक पूरकता का लाभ उठाएं तथा व्यापार और निवेश की सुविधा को और मजबूत करें।

शाहबाज शरीफ को किया अनदेखा 

पुतिन और शी जिनपिंग के साथ पीएम। मोदी की जब मुलाकात हो रही थी उस समय शाहबाज शरीफ अकेले खड़े थे । पीएम मोदी ने पुतिन से बातचीत करते हुए उनका हाथ पकड़ कर आगे ले गए  । वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी जब पुतिन का हाथ पकड़़ कर ले जा रहे थे तब शाहबाज शरीफ उनकी ओर ताक रहे थे लेकिन पीएम मोदी अनदेखी करते हुए आगे निकल गए ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now