सरकारी क्वार्टर में मिला एक साथ 5 शवः पति ने सिपाही पत्नी सहित मां और बच्चे को मारा और फिर फंदे से झूल गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 13, 2024

सरकारी क्वार्टर में मिला एक साथ 5 शवः पति ने सिपाही पत्नी सहित मां और बच्चे को मारने के बाद खुद फंदे से झूल गया

भागलपुर: पुलिस लाइन में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सरकारी क्वार्टर में एक साथ 5 शव मिलने से सनसनी फैल गई है। एक युवक ने अपने ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने के बाद अपनी जान दे दी। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शादी-शुदा दो महिलाओं को एक दूसरे से हुआ प्यार, दो बच्चों की मां भागने की तैयारी कर रही थी तभी पहुंच गई पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल नीतू कुमारी के पति ने इस घटना को अंजाम दिया है और अंत में अपनी जान दे दी है। नीतू के पति ने धारदार हथियार से पत्नी, मां और दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी का शव भी कमरें में फंदे से झूलता मिला है। पुलिस को घटनास्थल पर एक चिट्ठी भी मिली है।

झारखंड के अफसरों पर भड़के गडकरी, कहा- एक तो नया प्रोजेक्ट लेकर आते नहीं, और जो चल रहा है उसे पूरा नहीं करते
पुलिस लाइन के क्वार्टर नंबर 36 में घटना हुई है। सिपाही नीतू कुमारी अपने परिवार के साथ इसी सरकारी घर में रहती थी। पहली नजर में ये घटना आपसी कलह की बताई जा रही है। 2015 बैच की कांस्टेबल नीतू कुमारी के घर जो चिट्ठी मिली है उसमें नीतू के पति ने अपनी पत्नी का किसी से अवैध संबंध होने की बात कही है।

See also  झारखंड में उद्घाटन से पहले टूटा करोड़ो की लागत से बन रहा पुल, इस जिले से दो-दो मंत्री है सरकार में शामिल

कोलकाता निर्भया कांड के खिलाफ देश भर में आज OPD सेवाएं बंद, हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर
घटना के बारे में डीआईजी विवेकानंद ने कहा कि कांस्टेबल नीतिू कुमारी का घर अंदर से बंद था, सुबह जब दूध देने वाला पहुंचा और अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों की ओर से धक्का मारकर घर का दरवाजा खोला गया तो घर के अंदर 5 शव मिले।

एसएसपी भागलपुर आनंद कुमार ने बताया, “पुलिस लाइन में एक महिला पुलिसकर्मी के सरकार क्वार्टर में 5 लोगों के शव बरामद हुए। जिसमें से 4 लोगों की गला रेतकर हत्या की गई है और महिला पुलिसकर्मी के पति का शव फंदे से लटका मिला है। एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जो महिला पुलिसकर्मी के पति द्वारा लिखा प्रतीत होता है। जिसमें महिला पुलिसकर्मी के किसी से अवैध संबंध की बात की गई है। घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।”

See also  भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा पुल का स्ट्रक्चर नदी में समाया, पहले भी गिर चुका है सुपर स्ट्रक्चर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now