ससंद की सुरक्षा में चूक पर सदन में जोरदार हंगामा, विपक्ष के 15 सांसदों को स्पीकर ने किया संस्पेंड

 

दिल्ली– बुधवार को हुए संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्षी सांसदों ने दोनों सदनों में नारेबाजी की। बीजेपी विधायक प्रताप सिन्हा के खिलाफ एक्शन की मांग विपक्षी सांसद कर रहे है। विपक्षी सांसद इस मामले पर गृहमंत्री के विस्तृत बयान की भी मांग कर रहे है।
सदन में हंगामा करने और चेयर का अपमान करने को लेकर विपक्ष के 15 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है। सबसे पहले राज्यसभा से टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया उसके बाद 14 अन्य सांसदों को सस्पेंड किया गया। जिन सांसदों को सस्पेंड किया गया है उनमें टीएन प्रतापन, हिबी इडेन, एस जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस का नाम शामिल है. इन सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा लाया गया था, जिसे स्पीकर की कुर्सी पर विराजमान भर्तृहरि महताब ने पारित किया. इन सांसदों को शीतकालीन सत्र के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित किया गया है. इस दौरान विपक्ष के सांसद लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देखे गए

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now