रांचीः रामपुर के गड़के गांव के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। बालू लदे ट्रक ने नामकुम थानेदार की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों गाड़ी पलट गई। इस हादसे में थानेदार मनोज कुमार और उनके बॉडीगार्ड अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

सुदेश महतो झारखंड छोड़ने की तैयारी में! AJSU सुप्रीमो ने सिल्ली से चुनाव हारने के बाद उठाया बड़ा कदम, बढ़ी सियासी हलचल
दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिदरौल के मां कलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें ऑर्किड अस्पताल भेज दिया। वहीं दुघर्टना के दौरान एयरबैग खुलने से बोलेरो चालक बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी मुख्यालय वन अमर कुमार पांडेय ने बताया कि शाम में डीजीपी के मूवमेंट को लेकर थानेदार मनोज कुमार ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कराने निकले थे।
झारखंड में शादी के 20 दिन बाद पति को छोड़कर पत्नी फरार, गहने और कैश ले गई साथ
उसी दौरान अवैध बालू लदे ट्रक (जेएच8वन बी क्यू 7677) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे थानेदार का वाहन और ट्रक दोनों पलट गए। पुलिस दुघर्टनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले आई है। दुघर्टना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थानेदार के सिर में लगे हैं 14 टांके नामकुम पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से थानेदार को मां कलावती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनके सिर में 14 टांके लगाए गए हैं। वहीं बॉडीगार्ड अमित को भी सिर और हाथ में चोटें लगी है। दोनों को ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया। नामकुम पहुंचे डीएसपी मुख्यालय वन अमर कुमार पांडेय ने बताया कि दो एंबुलेंस में दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इसके लिए ट्रैफिक क्लीयर कर ग्रीन कारिडोर बनाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की गाड़ी देख घबरा गया ट्रक चालक स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस की गाड़ी मध्यम गति से चल रही थी। उसी दौरान रामपुर की ओर से आ रहे ट्रक का चालक पुलिस की गाड़ी देखकर घबरा गया और ट्रक को घुमाकर भागना चाहा। जिससे पुलिस की बोलेरो और ट्रक के बीच टक्कर हो गई और दोनों वाहन पलट गए।




