सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, बिहार के डिप्टी सीएम को व्हाट्सएप पर किया मैसेज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 27, 2025

सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, बिहार के डिप्टी सीएम को व्हाट्सएप पर किया मैसेज

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। व्हाट्सएप के जरिये अज्ञात नंबर से सम्राट चौधरी की धमकी दी गई है, जिसमें कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर उनको गोली मार देंगे।

मटर चोरी के आरोप में चार मासूम के साथ शर्मनाक हरकत, दबंगों ने हाथ-पैर बांधकर गांव में घुमाया
मिली जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी के एक समर्थके के नंबर पर अज्ञात नंबर से धमकी दी गई है। आनन-फानन में पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस जिस नंबर से धमकी वाला व्हाट्सएप आया है उसका पता लगा रही है और जांच कर रही है। यह धमकी भरा मैसेज शनिवार की रात को किया गया। पुलिस अज्ञात नंबर को ट्रेस कर रही और उसी के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है। व्हाट्सएप पर मैसेज में साफ लिखा गया है कि “24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा सच बोल रहा हूं।” वहीं, सूत्रों की माने तो सम्राट चौधरी की सुरक्षा में जितने भी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, उन्हें यह जानकारी दे दी गई है। जिसके बाद सभी सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए हैं।

See also  आजसू प्रत्याशी पर हमला, दस सेकंड में दो-दो बार गाड़ी पर बम से अटैक

संजय सेठ को जान से मारने की धमकी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को आया अज्ञात फोन
इधर, पुलिस नंबर को ट्रेस करने की कोशिश में जुटी है और साइबर सेल की मदद ली जा रही है। ताकि धमकी देने वाले की सही लोकेशन और पहचान सामने आ सके। फिलहाल, मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है। याद दिला दें कि, इससे पहले बिहार के कई नेताओं को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now