सहायक पुलिसकर्मियों ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा के बाद लिया यू टर्न, मांगे पूरी होने तक करते रहेंगे प्रदर्शन

सहायक पुलिसकर्मियों ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा के बाद लिया यूटर्न, मांगे पूरी होने तक करते रहेंगे प्रदर्शन

रांची: पिछले करीब तीन हफ्ते से रांची के मोरहाबादी मैदान में धरने पर बैठे सहायक पुलिसकर्मियों ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा सोमवार को सत्तापक्ष के विधायकों के साथ बैठक के बाद की। सहायक पुलिसकर्मियों के नेता विवेकानंद गुप्ता ने आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा मीडिया के सामने कर दी। लेकिन मोरहाबादी मैदान लौटने के बाद धरना पर बैठे सहायक पुलिसकर्मी मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़ गये।

सोमवार को सर्किट हाउस में करीब छह घंटे तक सत्ता पक्ष के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, मथुरा महतो, सुखराम उरांव, नमन विक्सल कोंगारी, राजेश कच्छप और विनोद सिंह के साथ सहायक पुलिसकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई। इसके बाद विवेकानंद गुप्ता ने कहा था कि मूल मांगे तो नहीं मानी गई लेकिन सरकार के आश्वासन पर विश्वास करते हुए हमने आंदोलन स्थगित कर दिया है। मंगलवार को सहायक पुलिसकर्मी काम पर लौटंेगे। पर इस बार हमें धोखा मत दीजियेगा। लेकिन बैठक खत्म होने के बाद जैसे ही विवेकानंद गुप्ता मोरहाबादी पहुंचे आंदोलन स्थगित करने की घोषणा वापस ले ली गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now