साहिबगंज में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अबुआ आवास योजना के तहत लाभार्थियों को बांटा स्वीकृति पत्र

साहिबगंज : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भोगनाडीह में अबुआ आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत पत्र वितरण किया। इस समारोह के दौरान मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद विजय हांसदा, विधायक स्टीफन मरांडी, विधायक दीपिका पांडे सिंह, विधायक प्रदीप यादव समेत राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
अबुआ आवास योजना अंतर्गत साहिबगंज के 7911, गोड्डा के 6649, पाकुड़ के 9972 परिवार को स्वीकृति पत्र दिया गया। कुल 24532 परिवार योजना से अच्छादित हुए है।

sahibgunj champai sore
इस मौके पर लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों के लिए आवास आवंटित करने का आग्रह हमने केंद्र सरकार से किया। लेकिन केंद्र सरकार ने इस आग्रह को अस्वीकार करते हुए आवास आवंटित नहीं किया। इसके उपरांत राज्य सरकार ने गरीबों के लिए 20 लाख पक्का आवास निर्माण का निर्णय लिया, जिसमें हम लगातार आगे बढ़ रहें हैं। 2019 से पूर्व 5 हजार प्राइमरी स्कूल को बंद कर दिया गया। लेकिन आपकी सरकार ने छात्रवृत्ति की राशि 2 से 3 गुना बढ़ा दी, गरीब के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा का अवसर मिला, सरकारी स्कूल के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के उदेश्य से उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ हुआ। बच्चे पढ़ाई करें। इंजीनियर बनें, अधिवक्ता बनें या फिर अन्य विषय में बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करनी हो। वे उस ओर आगे बढ़े। सरकार उनके साथ है। उन्हें गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ देते हुए ₹15 लाख तक उच्च शिक्षा के लिए दिया जाएगा। आदिवासियों के सरना स्थल की तरह, यहां के मूलवासियों के भी धार्मिक स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सभी समुदाय के लिए यह कार्य होगा।

champai 5
साहिबगंज पहुंचने पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अमर वीर शहीदों के वंशजों से मुलाकात की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now