RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे देवघर,108 स्वयंसेवकों के साथ करेंगे संवाद

देवघर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत एक दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे। संघ से जुड़े स्यवंसेवकों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से सीधे वो एक स्वयंसेवक के आवास पर चले गए। उनकी फ्लाइट तीन घंटे विलंब से देवघर पहुंची, पहले उन्हे डेढ़ बजे ही यहां पहुंचना था।
शाम साढ़े 6 बजे से 9 बजे रात तक वो सत्संग आश्रम में रूकेंगे। ठाकुरबाड़ी में आचार्य देव से मुलाकात करेंगे। इससे पहले वो ठाकुर अनुकुलचंद के आसन पर माथा टेकेंगे। रात्रि में भोजन करने के बाद मोहन भागवत रांची के लिए रेल मार्ग से रवाना हो जाएंगे।
मोहन भागवत बैद्यनाथ गार्डन में 108 स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now