रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्वर रॉय को राज्य का नया महाधिवक्ता बनाये गए है। इसको लेकर झारखंड के विधि विभाग की ओर से अधिसूचना रविवार को जारी कर दी गई है।

इससे पहले रविवार को राजीव रंजन ने झारखंड के महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था। वो फरवरी 2020 से झारखंड के महाधिवक्ता थे। राजीव रंजन के इस्तीफे को गर्वनर संतोष गंगवार ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया।







