रोहिणी घावरी ने सुसाइड की दी धमकी, सांसद चंद्रशेखर आजाद पर लगाया था यौन शोषण का आरोप

रोहिणी घावरी ने सुसाइड की दी धमकी, सांसद चंद्रशेखर आजाद पर लगाया था यौन शोषण का आरोप

डेस्कः भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद और यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी ने सुसाइड की धमकी दी है। रोहिणी वाल्मीकि समाज से आती है, वो इंदौर की रहने वाली है फिलहाल स्विट्जरलैंडर में रहती हैं। उनके पिता इंदौर के एक बीमा अस्पताल में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। 2019 में पढ़ाई के लिए स्विटजरलैंड गईं। और वह अभी स्विटजरलैंड में ही रहकर नौकरी कर रही हैं। इस दौरान वह दलित मुद्दों पर काम करने के लिए एक एनजीओ भी चलाती हैं।

सोनम वांगचुक के समर्थन में चल रहा प्रदर्शन हुआ हिंसक, लेह-लद्दाख में आंदोलनकारियों ने BJP दफ्तर को फूंका
रोहिणी ने एक साथ किए तीन प्रहार
आज की पहली पोस्ट में रोहिणी घावरी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें चंद्रशेखर शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि “इस अय्याश बेवड़े आदमी को मैं बहुजन आंदोलन के लायक़ बना रही थी यही गलती है मेरी और इसने मुझे ही समाज के सामने बदनाम किया!”
घावरी ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी को भी लपेटे में लिया है। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “पुलिस मेरी नहीं सुन रही क्योंकि बीजेपी इसको बचा रही है लेकिन समाज के सामने मैं साबित करूँगी की ग़लत मैं नहीं यह है! बहुजन वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ हुए षड्यंत्र का पर्दाफाश करती रहूँगी!”

IRCTC घोटाला में लालू-राबड़ी-तेजस्वी को लेकर आदेश, 13 अक्टूबर को कोर्ट में होंगे हाजिर
दूसरी पोस्ट में दी खुदकुशी की धमकी
इसके बाद घावरी ने एक पोस्ट और की जिसमें उन्होंने चंद्रशेखर रावण की फैमिली के साथ फोटो साझा की है। इस पोस्ट में घावरी ने चंद्रशेखर के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा, “मेरा जीवन बर्बाद कर के खुशियाँ मना रहा है आज ही तेरे नाम पर ज़हर खाऊँगी तूने मुझे ख़त्म कर दिया!”इस पोस्ट में घावरी ने पीएमओ और पीएम मोदी के एक्स हैंडल को टैग करते हुए घावरी ने आगे लिखा है कि मेरी लाश भी भारत वापस मत लाना, किसी ने नहीं सुनी मेरी सब अपराधी का साथ देते रहे! तुम सब को मेरा अंतिम अलविदा! हालांकि, रोहिणी के आरोपों का सिलसिला नहीं थमा।

स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ 17 छात्राओं ने की शिकायत, अश्लील मैसेज भेजा, शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की
तीसरी पोस्ट व वीडियो में क्या है?
कुछ ही देर बाद उन्होंने एक और पोस्ट की। इसमें उन्होंने चंद्रशेखर के साथ वीडियो कॉल की क्लिप शेयर की है। साथ ही लिखा, “मुझे रात में 3-3 बजे रो रो कर इस रिश्ते में ज़बरदस्ती बाँधे रखता था मैं समझा समझा के थक जाती थी की मत कर परेशान तो मरने की धमकी देता था!”

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now