- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया ओपन चैलेंज, जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं…

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया ओपन चैलेंज, जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं...

डेस्कः बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद लालू यादव के परिवार का आंतरिक कलह अब खुलकर सामने आ गया है। परिवार और राजनीति से संन्यास लेने का एलान कर चुकी और लालू यादव को किडनी देने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया है। वहीं, उन्होंने वीडियो के साथ लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है।

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर हुई बहस, दो मामाओं ने मिलकर कर दी भांजे की हत्या
रोहिणी आचार्य ने लिखा- जो लोग लालू जी के नाम पर कुछ करना चाहते हैं, तो ऐसे लोगों को झूठी हमदर्दी जताना छोड़कर हॉस्पिटल्स में अपनी अंतिम सांसें गिन रहे उन लाखों – करोड़ों गरीब लोगों, जिन्हें किडनी की जरूरत है, को अपनी किडनी देने के लिए आगे आना चाहिए और लालू जी के नाम पर अपनी किडनी दान करनी चाहिए।

Rohini Facebook 1763463187548

RJD की करारी हार पर संजय यादव के खिलाफ उबाल; राबड़ी के घर में घुसे वर्कर, लालू के सामने हंगामा, हरियाणा जाओ के नारे
उन्होंने आगे लिखा- पिता को किडनी देने वाली शादीशुदा बेटी को गलत बताने वाले हिम्मत जुटाकर उस बेटी से खुले मंच पर खुली बहस करें। जरूरतमंदों को किडनी देने के महादान की शुरुआत पहले वो करें जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं, फिर हरियाणवी महापुरुष करें, चाटुकार पत्रकार करें और हरियाणवी के भक्त ट्रोलर्स करें जो मुझे गाली देते नहीं थकते… एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका खून सूख जाता है, वो किडनी देने पर उपदेश देते हैं?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now