जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती, तीन राउंट चली गोली, दुकानदार को पीटा, देखिये CCTV  फुटेज

जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती, तीन राउंट चली गोली, दुकानदार को पीटा, देखिये CCTV  फुटेज

जमशेदपुरः सोनारी थाना क्षेत्र वर्दमान आभूषण दुकान में अपराधियों ने बुधवार दोपहर दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर दुकानदार पंकज को पीटकर भाग निकले।दुकानदार को सिर में चोट लगी है। उसे टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

करमा पर्व में हेमंत सरकार ने महिलाओं को भेजा उपहार, मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की राशि भेजी गई
दिनदहाड़े वारदात से दहशत
बता दें कि दिनदहाड़े हुई डकैती की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अपराधियों की संख्या चार पांच के करीब थी।घटना के बाद भागने के दौरान अपराधियों का बैग और टोपी छूट गए हैं। ग्राहक बनकर आए अपराधियों ने मौका पाते ही घटना को अंजाम दिया। जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है। उस अनुसार अपराधियों ने पहले दुकान की रेकी की होगी।घटना दोपहर 12:58 बजे की है। दुकान के मालिक पंकज जैन और मनीष जैन दोनों दुकान में थे। सोनारी में विधान सभा चुनाव से एक दिन पहले एमपी ज्वेलर्स में भी डकैती हुई थी। उससे पहले सुमित ज्वेलर्स मे भी 11 लाख की डकैती हो चुकी है।

Jamshedpur Crime 4

बिहार के बड़े उद्योगपति राजकरण दफ्तरी की आयकर छापेमारी के बाद तबीयत बिगड़ी, अबतक 100 करोड़ से ज्यादा की मिली बेनामी संपत्ति
सीसीटीवी फुटेज में दिखा खौफनाक मंजर
बता दें कि इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह दुकान के अंदर बदमाश मारपीट कर रहे हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now