RJD सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर हमला, ड्राइवर और PA को पीटा; MP बोले- मेरी हत्या की साजिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 13, 2026

RJD सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर हमला, ड्राइवर और PA को पीटा; MP बोले- मेरी हत्या की साजिश

DESK: औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के हसनवार गांव के पास मंगलवार की रात करीब आठ बजे बारात में शामिल दो युवकों ने राजद सांसद अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा के स्कॉर्पियो कार पर हमला कर दिया।हमलावरों ने चालक नवलेश कुमार एवं सांसद के निजी सहायक संजय कुमार की पिटाई कर दी। दोनों को गाली देते हुए गाड़ी को आगे बढ़ने से रोक दिया। घटना के समय सांसद कार में नहीं थे।
बताया जा रहा है कि सड़क से गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद कार पर सवार दो युवकों ने सांसद के ड्राइवर की पिटाई कर दी।सांसद के निजी सहायक ने बताया कि गाड़ी के आगे दूल्हा की कार लगाकर रास्ता रोका गया था। उन्होंने बताया कि मदनपुर के श्रीडीह गांव से वापस लौट रहे थे कि रास्ते में हसनवार गांव के पास यह घटना हुई है।

See also  एकतरफा प्यार में क्रिकेटर के घर पहुंची किशोरी, केरोसिन डाल लगाई आग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now