RJD से निकाले जाने पर बिफरे पलामू के मोहन विश्वकर्मा, संजय यादव पर लगाए कई आपत्तिजनक आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 9, 2024

RJD के प्रदेश कार्यालय में बिकता है जिस्म!, एक महिला नेत्री द्रौपर्दी बनकर पार्टी को बर्बाद कर रही है, पूर्व जिलाध्यक्ष ने लगाया गंभीर आरोप

पलामू: झारखंड प्रदेश आरजेडी में बवाल मचा हुआ है। पलामू आरजेडी के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव पर बड़ा गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी से निकाले जाने के बाद मोहन विश्वकर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि “प्रदेश कार्यालय में जिस्म का धंधा होता है, जिस्म बिकता है।” मोहन विश्वकर्मा ने इसके साथ ही पलामू से लोकसभा उम्मीदवार रही ममता भुईयां पर चुनाव खर्च की गलत जानकारी देने का भी आरोप लगाया है।

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पर सनसनीखेज आरोप

पूर्व आरजेडी जिलाध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा ने संजय सिंह यादव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “ऐसा प्रदेश अध्यक्ष झारखंड में किसी पार्टी में नहीं है। गंदा वीडियो था उसको हम ने डिलीट कर दिया”  मनोज विश्वकर्मा के मुताबिक किसी सैय्यद  सर उन्हें यह वीडियो दिखाया था ।  मनोज विश्वकर्मा का आरोप है कि  झारखंड प्रदेश कार्यालय में ये होता है ।

See also  मंईयां योजना के लाभुकों की रोकी गयी राशि देने की तैयारी, होली से पहले फरवरी की राशि अकाउंट में किया जाएगा ट्रांसफर

संजय यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणियां

मोहन विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि “पूरे झारखंड में अगर कोई हार का कारण है तो उसका नाम प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव है। ममता देवी भी बोलती लेकिन वो डर से नहीं बोल रही है क्योकि उसको लगता है कि प्रदेश अध्यक्ष उसको विधानसभा का टिकट दिलवा देंगे लेकिन वो सपना देख रही है। ये प्रदेश अध्यक्ष होकर हुसैनाबाद में अपने घर का बूथ ये हार गए।

पार्टी से निकाले जाने को बताया गलत

पार्टी से निकाले जाने पर बिफरे मोहन विश्वकर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष पर पैसों के लेन देने और चंदा के नाम पर उगाही का भी आरोप लगाया है ।  उन्होंने कहा कि पार्टी से 6 साल के निकाला है वो गैर संवैधानिक है। मुझे बिना नोटिस दिये पार्टी से निकाला गया जो पार्टी से संविधान के खिलाफ है। प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव की पूरी सेटिंग हो गई है बीजेपी में जाने की।

See also  झारखंड RJD में घमासानः अनिता यादव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और प्रदेश महासचिव संजय प्रसाद यादव आमने-सामने

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now