रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बने, अशोक सिंघल के रिश्तेदार समेत 3 लोग बने नए ट्रस्टी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2026

डेस्कः अयोध्या में राम मंदिर क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ और ट्रस्ट के तीन नए सदस्यों का एलान बुधवार को किया गया। रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का सीईओ बनाया गया है। इससे पहले ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें मदन मोहन पांडेय, महेश भागचन्दका और निर्मला यादव शामिल हैं।

चंपत राय, अनिल मिश्रा के इस्तीफे और विमलेंद्र मोहन के निधन के बाद ट्रस्ट के तीन पद खाली थे। जिसके बाद तीन लोगों को ट्रस्टी बनाया गया है। ट्रस्टी बने महेश भागचंदका अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं। वहीं, मदन मोहन पांडेय हाईकोर्ट में मंदिर पक्ष के वकील थे। तीनों ही राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में ऑनलाइन जुड़े।

whatsapp image 2026 09 02 at 16.28.04
कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र शर्मा?
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायु सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी हैं, उन्होंने वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर काम किया। इससे पहले, उन्होंने इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (ऑपरेशन्स) के डिप्टी चीफ के तौर पर काम किया था। वे इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ में डॉक्ट्रिन, ऑर्गनाइज़ेशन और ट्रेनिंग के डिप्टी चीफ भी रह चुके हैं।
मिश्रा नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला और एयर फोर्स एकेडमी, डुंडीगल के पूर्व छात्र हैं। वे एयर फोर्स टेस्ट पायलट्स स्कूल, एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, मोंटगोमरी, अलबामा और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज के भी पूर्व छात्र हैं।
मिश्रा को 6 दिसंबर 1986 को एयर फोर्स एकेडमी से भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था। 38 साल से ज्यादा के करियर में, उन्हें 3000 घंटे से ज्यादा का फ्लाइट एक्सपीरियंस है। उन्होंने 18 से ज्यादा तरह के फाइटर, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर उड़ाए हैं।

See also  IIT बाबा से न्यूज चैनल के ऑफिस में मारपीट! केस दर्ज कराने बैठ गए थाने के बाहर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now