एएनएम के रिक्त 1985 पदों के लिए जेएसएससी को जल्द भेजी जाएगी अधियाचना

 

करीब 5 हजार महिला स्वास्थ्य कर्मी संविदा पर हैं कार्यरत
रांची। झारखंड में एएएनम के रिक्त पड़े करीब दो हजार पदों के लिए झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग , जेएसएससी को जल्द ही अधियाचना भेजी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में संविदा पर पिछले दस वर्षों से 3216 महिला स्वास्थ्य कर्मी कार्यरत है, जबकि 1437 महिला स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यावधि 10 वर्षों से कम हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष 2019 में एएनएन के कुल 1985 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग के माध्यम से भेजी गयी थी, लेकिन नवंबर 2011 में कार्मिक विभाग द्वारा पूर्व के नियमावली में संशोधन कर अधियाचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद संशोधित नियमावली के लिए संचिका, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग को उपलब्ध करा दी गयी हैं। संशोधित नियमावली कैबिनेट से स्वीकृत होने के बाद पुनः नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजी जाएगी।
गौरतलब है कि राज्य के सरकार अस्पतालों में फिलहाल अधिकांश महिला स्वास्थ्य कर्मी ए एन एम संविदा पर कार्यरत हैं और वर्षों से इन स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सेवा स्थायीकरण की मांग की जा रही हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now