डेस्कः दरभंगा में चर्चित कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी कथावाचक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला 19 दिसंबर 2025 को महिला थाना में दर्ज कराया गया था।आरोप है कि नाबालिक से एक साल से संबंध थे, गर्भपात करवाया गया और शादी को झूठ बताया गया।
बिहार के बड़े डॉक्टर ने खुद ही रची थी साजिश! ‘एक करोड़ रंगदारी दो नहीं तो बीबी गई’ की धमकी मामले में आया नाटकीय मोड़
महिला थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोप है कि कथावाचक श्रवण दास जी महाराज ने एक महिला को शादी का प्रलोभन देकर करीब एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला के गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया गया है।
डेढ़ साल की बच्ची में यौन रोग के लक्ष्ण, बक्सर में आये मामले से डॉक्टर हैरान, पिता भी संक्रमित
शादी से मुकरने का आरोप
पीड़िता की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि बाद में बंद कमरे में कथित शादी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, लेकिन इसके बावजूद कथावाचक ने शादी की बात को झूठा बताते हुए उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया।यह मामला महिला थाना कांड संख्या 182/25 के तहत दर्ज किया गया है। प्राथमिकी नाबालिग बच्ची की मां द्वारा दर्ज कराई गई थी।
संदिग्ध आतंकी ने धर्म बदलने के लिए युवती को धमकाया था, रांची के NIA कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
पुलिस ने की गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने आरोपी कथावाचक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़िता के बयान सहित उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


