झारखंड में बारिश को लेकर आज रेड अलर्ट, कई जिलों में स्कूलों को किया गया बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

बिहार-झारखंड सहित 17 राज्यों में 6 दिन तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांचीः झारखंड में मानसून के आगमन के साथ ही इसका असर दिखने लगा है। पिछले दो दिनों से राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। राजधानी रांची के अलावा लोहरदगा, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, भारी बारिश का रेड अलर्ट है। रांची के उपायुक्त ने जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।रांची के बेड़ो में भारी बारिश की वजह से डावर्जन बह गया है।

भारी बारिश से रांची हुआ बेहाल, DC मंजू भजंत्री ने सभी स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश
19 जून को भारी बारिश को लेकर राज्य के 9 जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है। रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में भारी बारिश को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है। रांची, खूंटी समेत कई जिलों में प्रशासन ने बारिश को लेकर स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। मौसम विभाग ने 20 जून को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है।

GtuMf PWkAAAq9K

वाह झारखंड पुलिस ! भारी बारिश का है रेड अलर्ट और बिना जूतों के करनी पड़ रही है ड्यूटी
गढ़वा, पलामू, लातेहार, सरायकेला और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दुमका गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।24 जून तक बारिश और वज्रपात को लेकर झारखंड में अलर्ट घोषित किया गया है। मानसून का असर अब झारखंड में पूरी तौर पर देखा जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now