Raveena Tandon पर शराब के नशे में बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप, फिल्म अभिनेत्री और उनके ड्राइवर के खिलाफ थाने में शिकायत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 2, 2024

Raveena Tandon पर शराब के नशे में बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप, फिल्म अभिनेत्री और उनके ड्राइवर के खिलाफ थाने में शिकायत

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन और उनके ड्राइवर के खिलाफ शराब के नशे में बुजुर्ग महिला से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित के बेटे ने दावा किया कि शनिवार रात मुंबई के बांद्रा स्थित रिजवी लॉ कॉलेज के पास उसकी मां को रवीना की गाड़ी से चोट लग गई। इसके बाद रवीना और उसके ड्राइवर ने गाड़ी से बाहर निकलकर मां और परिवार के सदस्य के साथ बहस की और हाथापाई की।
रवीना और उसके ड्राइवर द्वारा हाथापाई और बहस का वीडियो भी सामने आया जिसमें रवीना मौके पर मौजूद भीड़ से कह रही है कि प्लीज मुझे धक्का मत दो, मुझे मत मारो, इसके साथ ही वो लोगों के वीडियो शूट नहीं करने की गुजारिश करती हुई नजर आ रही है। वही मौजूद भीड़ पुलिस को बुलाने की बात कह रही है और पीड़ित बुजुर्ग की बेटी रवीना से कह रही है कि आपको पूरी रात जेल में बितानी पड़ेगी, मेरी नाक से खून बह रहा है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों को हवाई जहाज से लेकर पदाधिकारी तेलंगाना रवाना

Ranchi के लालपुर में स्पा सेंटर पर छापेमारी, सेक्स रैकेट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, एक दर्जन युवक-युवती हिरासत में

इस घटना के कुछ देर बार रवीना टंडन वहां से निकल गईं। पीड़ित के परिवार वाले तुरंत खार पुलिस स्टेशन पहुंच गए। रवीना टंडन के पति और मशहूर ड्रिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी भी पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन वे केस दर्ज कराने पर अड़े रहे।

पीड़ित के बेटे मोहम्मद का दावा है कि उसने खार स्टेशन पर पीड़ित के साथ 4 घंटे तक इंतजार किया लेकिन पुलिस ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की। मोहम्मद ने कहा, ‘उन्होंने हमसे पुलिस स्टेशन के बाहर ही इस मामले को सेटल करने की बात कही। पर हम उनके साथ सेटेलमेंट क्यों करें? मेरी मां के साथ मारपीट की गई है और मुझे न्याय चाहिए।’

इस मामले को लेकर रवीना टंडन की ओर से अबतक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

See also  बारातियों ने खाना को लेकर किया बवाल, फिर दुल्हन के गांव वालों ने जमकर कर दी पिटाई, साले को बचाने आये दूल्हे को भी पीटा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now