ससुराल से लौटने के दौरान रांची के युवक की खूंटी में हत्या, पत्नी को किया बेहोश, पानी मांगने के बहाने रूकवाई थी कार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 18, 2025

ससुराल से लौटने के दौरान रांची के युवक की खूंटी में हत्या, पत्नी को किया बेहोश, पानी मांगने के बहाने रूकवाई थी कार

रांची: खूंटी के कर्रा में अज्ञात अपराधियों ने कार रोककर एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। युवक की पत्नी को बेहोश कर रांची के ओरमांझी में छोड़ दिया। मृतक की पहचान रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित सुंडिग गांव के संदीप टोप्पो के रूप में हुई है।

झारखंड में दिल दहलाने वाली घटनाः बेटियों के सामने पिता की गला रेतकर हत्या, बच्चियों पर भी हमले की कोशिश
पुलिस को जानकारी मिली कि मसमानो पुल के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है, मौके पर एक कार भी है। सूचना मिलने के बाद कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कि तो पता चला कि कार में कोई महिला भी थी। इसके बाद युवक के मोबाइल के आधार पर उसकी पत्नी को ट्रेस किया गया तो उसकी पत्नी रांची के ओरमांझी में मिली।

10 साल के मासूम क्षितिज की मां के साथ था सिपाही का अवैध संबंध! बच्चे ने देख लिया इसलिए आंखे फोड़ दी,उंगलियां तोड़ी फिर चाकू से गोद कर की हत्या
पुलिस ने मृतक की पत्नी से जब पूछताछ शुरू कि तो जानकारी मिली कि संदीप अपनी पत्नी खुशबू कुमारी के साथ गुमला जिले के कामडारा स्थित कोनबीर के पिपरा टोली ससुराल गया हुआ था। पत्नी के मायके से संदीप रांची लौट रहा था उसी समय दो बाइक सवार पांच अज्ञात अपराधियों ने मसमानो पुल के पास कार को रूकवाया और पीने के लिए पानी मांगा। खुशबू ने बताया कि इसी दौरान एक अपराधी ने उसे कुछ संूघा दिया जिससे वो बेहोश हो गई। इसके बाद खुशबू ने खुदको रांची के ओरमांझी में पाया। हत्या के बाद जांच के लिए कर्रा थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ पूरे घटनास्थल और साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।

See also  रांची में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को पीटा, मौका मिलते ही हो गया फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now