रांचीः राजधानी रांची में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गुरूवार को रांची समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में जोरदार बारिश हुई। रांची में एक घंटे से ज्यादा मुसलाधार बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।मौसम केंद्र के मुताबिक, झारखंड की राजधानी रांची, खूंटी, धनबाद समेत 13 जिलों में अगले कुछ घंटे गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होगी
झारखंड के जामताड़ा में बड़ा हादसा,डायवर्जन धंसने से पानी में डूब गई कार, 5 लोग थे सवार
झारखंड में पिछले कई दिनों से गर्मी पड़ रही थी। राज्य में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होता दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में अगले 7 दिनों तक बारिश होगी। अपडेट के अनुसार ही गुरुवार को रांची में जमकर बारिश की शुरूआत हुई है। पूरे रांची में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण रांची के तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
दिल्ली से मुंबई-रांची तक स्पेशल सेल की छापेमारी, IS के 5 आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और IED बरामद
मौसम विभाग ने कहा है कि बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, लातेहार, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले 1 से 3 घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है।झारखंड में वर्ष 2025 में मानसून सक्रिय रहा।हालांकि, सितंबर के महीने में सामान्य बारिश नहीं हुई,लेकिन जून और जुलाई के महीने में सामान्य से अधिक बारिश हुई। 1 जून से 11 सितंबर 2025 के बीच राज्य में 1061.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है,जो सामान्य से 19 फीसदी अधिक है। राज्य में इस अवधि में 890.6 मिमी को सामान्य वर्षापात माना जाता है।




