रांची : जेएससीए स्टेडियम में भारत और इंगलैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट में इंगलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंगलैंड टीम ने अपनी टीम में दो बदलाव किये है। भारतीय टीम में बुमराह की जगह आकाशदीप तेज गेंदबाज के रूप में शामिल किये गए है, जो अपना पहला टेस्ट खेल रहे है। जेएससीए में भारत अबतक एक मैच भी नहीं हारा है। इस मैच को जीतकर भारत टेस्ट सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा।
सीनियर खिलाड़ियों के अनुपस्थिति में भारतीय टीम युवा खिलाड़ियों के साथ शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस मैच के लिए इंगलैंड की टीम ने दो बदलाव किये है। स्पिनर शोएब बशीर और ओली रोबिंसन को टीम में शामिल किया गया है। इंगलैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने पिच को लकर कहा कि मैने पहले कभी इस तरह की पिच नहीं देखी, इसलिए इस पिच को लेकर कोई अंदाजा लगाना मुश्किल है। पिच पर खास भी नजर आती है और दरार भी। पिच कैसा व्यवहार करेगा ये कहना मुश्किल है। वही भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने कहा कि जेएससीए की पिच आम भारतीय पिच की तरह है, जिसमें हमेशा दरार होती है। उन्होने कहा कि ये पिच टर्न लेगा, लेकिन कितना और कब टर्न मिलेगा इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन हमारी टीम बहुत संतुलित है। यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान जैसे युवा शानदार प्रदर्शन कर रहे है।
रांची टेस्ट में इंलैंड ने टॉस जीता, भारत की पहले गेंदबाजी, आकाशदीप खेलेंगे पहला टेस्ट मैच, स्पिनर हो सकते है गेम चेंजर

Leave a Comment
Leave a Comment


