रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सोरेन, दूसरे नंबर पर रहे दिव्यांशु झा

रांचीः शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब के नये अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त, सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के लिए वोटिंग हुई। शाम को वोटिंग खत्म होने के बाद वोटों की गिनती हुई। प्रेस क्लब चुनाव में पड़े वोटों के आधार पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सोरेन ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया। दूसरे नंबर पर दिव्यांशु झा रहे, जबकि तीसरे नंबर पर आये राजेश श्रीवास्तव को बहुत कम वोटों से संतोष करना पड़ा।
अध्यक्ष पद का चुनाव जीते सुरेंद्र सोरेन को 339 वोट मिले, दिव्यांशु झा को 252 और राजेश श्रीवास्तव को महज 5 वोट ही मिल पाया, एक वोट अमान्य करार दिया गया।

surendra sorenरांची प्रेस क्लब के चुनाव में धमेंद्र गिरी ने उपाध्यक्ष, सचिव पद पर अमरकांत और संयुक्त सचिव पद पर रतन लाल विजय हो गए है। कोषाध्यक्ष पद पर कुबेर प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की है, वही वही कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में ये पत्रकार चुने गए है।

प्रेस क्लब चुनाव
कार्यक्रारिणी समिति :: परिणाम

संजय सुमन 333
सौरभ शुक्ला 324
चंदन भट्टाचार्य 313
अंजनी कुमार 287
आलोक 261
राणा गौतम 243
अरविंद गुप्ता 272
विजय मिश्रा 269
चंदन वर्मा 245
राजू प्रसाद 240
संतोष सिंह 224
राजन बॉबी 213
संजय सिंह 208

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now