झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने का दिया निर्देश

रांची में शीतलहर को लेकर छठीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद, 7वीं से 12वीं तक के लिए उपायुक्त ने जारी किया निर्देश

रांची:रांची: उत्तर भारत में जारी शीतलहर का प्रकोप झारखंड में भी देखा जा रहा है। राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूलों को 7 जनवरी से 13 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दे दिया है। 9 से 12वीं तक की क्लास पहले की तरह ही जारी रहेंगे।

GgdY1dnWEAAQwR

b940db59 01a1 4507 8dbf 1f153a7bddcbरांची में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ओडिशा से आई युवती पकड़ी गई
इससे पहले रांची के उपायुक्त ने बढ़ते ठंड को देखते हुए 6 और 7 जनवरी को रांची के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

झारखंड में शनिवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा और तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा और खूंटी में सबसे कम 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।छह और सात जनवरी को सुबह कोहरा छाया रहेगा और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आठ और नौ जनवरी को मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

रामगढ़ में कोयला कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, राहुल दुबे ने ली हमले की जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now