रांची में रामनवमी की शोभायात्रा आज निकलेगी, सुरक्षा में लगाये गए 10 DSP और 2500 जवान, दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक नहीं रहेगी बिजली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 17, 2024

ranchi me ramnavmi ki shobhayatra aaj niklegi

रांची : रामनवमी को लेकर पुलिस-प्रशासन ने अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है। रामनवमी की शोभा यात्रा (ramnavmi julush) तथा अतिसंवेदनशील इलाको पर पुलिस नजर रखी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से 2500 से ज्यादा जवानों को लगाया गया है। 10 डीएसपी, 30 इंस्पेक्टर के हवाले रांची की सुरक्षा है। सुरक्षा में रैपिड एक्शन पुलिस की चार कंपनी, जैप-10 की महिला बटालियन, इको की एक कंपनी, जैप-वन, आइआरबी, वाटर कैननख् बज्र वाहन, टियर गैस टीम को लगाया गया है। अतिसंवेदनशील और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष रूप से पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
रामनवमी की शोभायात्रा में रामभक्त अस्त्र-शस्त्र के साथ तपोवन मंदिर जाएंगे। जहां झंडा पूजा होगी। बुधवार दोपहर एक बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए दोपहर एक बजे से बिजली की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। शोभायात्रा रात साढ़े 11 बजे लौटेगी, इसलिए रात 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य होगी। रांची में 17 अप्रैल को सुबह 6 बजे से 18 अप्रैल की रात 12 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

See also  हजारीबाग में रामनवमी जुलूस रोके जाने पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर पुलिस गाड़ियों में की तोड़फोड़
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now