रांची में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ओडिशा से आई युवती पकड़ी गई

बिहार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो मच गया हड़कंप, 9 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 8 महिला समेत 12 धंधेबाज गिरफ्तार

रांची: नये साल में सेक्स रैकेट के खिलाफ रांची पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।होटल में एक युवक को ऑनलाइन तरीके से एस्कॉर्ट सर्विस के लिए युवती को बुलाना महंगा पड़ गया।

लड़के ने विदेशी मॉडल बनकर 700 लड़कियों को फंसाया, दोस्ती करने के बाद प्राइवेट तस्वीरों के सहारे करता था ब्लैकमेल
चुटिया थाना क्षेत्र इलाके में पुलिस ने होटल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने ओडिशा से आई एक युवती और कोडरमा से आए एक युवक को हिरासत में लिया है।बाद में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के आरोप में पुलिस ने युवक और लड़की दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया। रांची के चुटिया थाना में कांड संख्या -03/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें बताया गया है कि धारा- 336(3)/340(2)/338/61 बीएनएस एवं 3/4/5 अनैतिक व्यापार अधिनियम जो अनैतिक व्यापार से संबंधित है।

रांची में शीतलहर का प्रकोप, DC ने दिये स्कूलों को बंद करने का आदेश

मिली जानकारी के अनुसार, कोडरमा जिला के रहने वाले एक युवक ने रांची के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में कमरा लिया था। कमरा लेने के बाद युवक ने ऑनलाइन तरीके से एस्कॉर्ट सर्विस के लिए अप्रोच किया। जिसके बाद पैसे का भुगतान हुआ और एक लड़की युवक के कमरे तक पहुंचा दी गई। शुक्रवार की देर रात तक मामला बिल्कुल ठीक चला। लड़की युवक के कमरे में ही रही लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब लड़की ने अत्यधिक शराब पी ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now