रांची में कई थाना प्रभारियों का तबादला, गुमला में पुलिस महकमें में हुआ फेरबदल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2024

पुलिस महकमें में बड़े पैमाने पर तबादले, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर झारखंड में किया गया ट्रांसफर पोस्टिंग

रांची: राजधानी रांची में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। शहर के चार थाना प्रभारी बदले गए है। रूपेश कुमार सिंह को लालपुर थाना प्रभारी बनाया गया है ।वहीं दिग्विजय सिंह को जगरनाथपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है। इसको लेकर रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किया है।

देखें लिस्ट

1. दिग्विजय सिंह को थाना प्रभारी, जगरनाथपुर बनाया गया है
2. रूपेश कुमार सिंह को थाना प्रभारी, लालपुर बनाया गया है
3. कृष्ण कुमार साहू को थाना प्रभारी, धुर्वा बनाया गया है
4. सुनिल कुमार कुशवाहा को थाना प्रभारी, हिन्दपीढ़ी बनाया गया है

49cbdc1e 6f8b 4b83 ae95 a150542d621d

 

चैनपुर के थाना प्रभारी अजय यादव को पुलिस केंद्र गुमला और बिशुनपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन चौधरी को चैनपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह पुलिस केंद्र गुमला से हिमांशु शेखर सिंह को गुमला थाना, पुलिस केंद्र से ही लिखन हेम्ब्रम को एसटी एससी थाना, बसिया थाना से अनवर अंसारी को पुलिस केंद्र गुमला, जारी थाना से सगीर आलम को करंज थाना और करंज थाना के सहायक अवर निरीक्षक रामांकत सिंह को गुमला थाना में पदस्थापित किया गया है।

See also  बिहार में BMSICL के DGM पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, 32 लाख नकद और 1.31 करोड़ के हीरे-सोने के जेवर बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now