रांची में ED की रेड हुई खत्म, JMM नेता अंतु तिर्की और बिपिन सिंह को अपने साथ ले गए प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी

ranchi raid in ranchi

रांची: जमीन घोटाला ( land-scam)को लेकर राजधानी रांची में चल रही प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी खत्म हो गई है। ईडी की टीम छापेमारी के बाद जेएमएम नेता और जमीन कारोबारी अंतु तिर्की और बिपिन सिंह को अपने साथ लेकर गई है। ईडी ने इनको हिरासत में लिया है या फिर इनके बयान को रिकार्ड करने इनको अपने साथ ले गई है, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं आ पाई है।
ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान ईडी की टीम को कुछ अहम दस्तावेज और डिजिटल इक्यूटमेंट मिले है, जिसमें जमीन से जुड़ी जानकारियां है। बुधवार की सुबह से ही ईडी के द्वारा रांची में जेएमएम नेता अंतू तिर्की, जमीन कारोबारी प्रियरंजन सहाय, बिपिन सिंह और शेखर कुशवाहा के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई थी, छापेमारी लगभग 13 घंटे तक चली।

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस रोके जाने पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर पुलिस गाड़ियों में की तोड़फोड़

अंतु और सद्दाम में क्या है लिंक

ईडी सूत्रों के अनुसार ईडी ने जांच में पाया है कि झामुमो नेता अंतु तिर्की और मो सद्दाम के बीच पैसे की लेन देन थी।सद्दाम ने पूछताछ में जमीन के एवज में पैसे के लेनदेन की बात कबूली थी ।इसके बाद अंतु तिर्की ईडी की रडार पर आए ।अंतु तिर्की पूर्व में झामुमो के महानगर अध्यक्ष रहे थे ।साल 2019 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने JMM छोड़ JVM के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था,लेकिन बाद में उन्होंने झामुमो में वापसी कर ली थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now