रांची के आसमान में आज भी धुंध की चादर, दोपहर बाद छटेंगे धुंध, बढ़ेगी ठंड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 20, 2024

रांची : राजधानी के आसमान में शनिवार सुबह भी धुंध का कब्जा रहा। हालांकि बाद में ये धुंध छटेंगे और दोपहर में मौसम साफ हो जाएगा। बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ गया है, वही अधिकतम तापमान घट गया है। अधिकतम और न्यनतम तापमान में अंतर कम होने के कारण शुक्रवार की तरह शनिवार भी ठंड का एहसास होगा।
मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 को धुंध कम हो सकता है, वही 22 और 23 को राज्य के कई स्थानों में मध्यम से लेकर घना कोहरा तक हो सकता है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रांची में एक दो दिन तक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। मौसम खुला होने के कारण अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक हो सकता है। 22 और 23 को अधिकतम तापमान चढ़ सकता है। शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। कोल्हान के इलाकों में और सिमडेगा में बारिश भी हुई।
मौसम की मार रेल और हवाई यातायात पर पड़ रहा है। करीब डेढ़ दर्जन फ्लाइट शुक्रवार को कैंसिल किया गया। हैदराबाद-रांची की फ्लाइट को डायवर्ट किया गया जिससे यात्रियों को बहुत परेशानी हुई।

See also  डॉ मनमोहन सिंह का साया बन कर रहने वाले एसपीजी कमांडो और योगी के मंत्री ने कर दिया बड़ा खुलासा... ऐसे थे पूर्व प्रधानमंत्री
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now