लोहरदगा : दक्षिण-पूर्व रेलवे के डीआरएम करुणा निधि सिंह ने शुक्रवार को लोहरदगा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम करुणा निधि सिंह रेलवे के सैलून से रांची से लोहरदगा पहुंचे थे। इस क्रम में डीआरएस ने स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया और कुछ आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए।
Jharkhand के जंगल में रील बना रहे लड़के-लड़कियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, चार की हालत गंभीर
डीआरएम के निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था। इसे लेकर रेलवे स्टेशन में कंट्रोल रुम, टिकट काउंटर, स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, प्लेटफार्म की स्थिति आदि का निरीक्षण किया। डीआरएम के निरीक्षण को लेकर पूरे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था। लोहरदगा स्टेशन परिसर में लगभग 40 मिनट तक रुकने के बाद डीआरएम टोरी के लिए रवाना हो गए। मौके पर सीनियर डीईएन, सीनियर डीओएम, सीनियर डीएसओ के अलावे स्टेशन मैनेजर जीपी यादव, आरपीएफ के लोहरदगा प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के अलावे ब्रांच अधिकारी मौजूद थे





