सिरमटोली फ्लाइओवर को लेकर सरना समिति का रांची बंद, कई जगहों पर आगजनी कर किया गया सड़क जाम

सिरमटोली फ्लाइओवर को लेकर सरना समिति का रांची बंद, कई जगहों पर आगजनी कर किया गया सड़क जाम

रांचीः सिरमटोली फ्लाइओवर को लेकर सरना समिति के द्वारा बुलाये गये रांची बंद के दौरान शनिवार सुबह से ही कई जगहों पर प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद आगजनी कर कई जगहों पर सड़क जाम किया गया है। सरना समिति के सदस्यों ने टायर जलाकर लोवाडीह थाना क्षेत्र में सड़क को जाम किया।कांके चौक पर पड़हा के बैनर तले आदिवासी संगठनों ने विरोध किया।

ranchi band

रांची में वर्चस्व की लड़ाई में 15 राउंड फायरिंग, 3 को लगी गोली; 2 की हालत गंभीर
बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पहले ही हिदायत दे रखी है कि अगर आमजन को किसी भी तरह की परेशानी हुई तो कानून के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जहां-जहां बंद समर्थक पहुंच रहे है वहां कि वीडियोग्राफी कराई जा रही है, अगर किसी भी तरह की अप्रिय घटना हुई तो कानून के अनुसार उनपर कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है।

चंपाई सोरेन को विधानसभा में BJP नहीं दे रही है बोलने का मौका, हेमलाल मुर्मू बोले कुछ दिनों में पता चल जाएगा आटा-चावल का भाव
दरअसल, सिरमटोली में सरना स्थल के पास सिरमटोली-मेकॉन फ्लाइओवर का रैंप है, जिसे हटाने की मांग सरना समिति के द्वारा की जा रही है। उनका कहना है कि फ्लाईओवर का यह रैंप सरना स्थल के अस्तित्व के लिए खतरा बन सकता है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now