रामनवमी से एक दिन पहले बजरंग बली की मूर्ति हटाने के बाद बवाल, नाराज लोग सड़क पर उतरे, पुलिस बल तैनात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 17, 2024

रामनवमी से एक दिन पहले बजरंग बली की मूर्ति हटाने के बाद बवाल, नाराज लोग सड़क पर उतरे, पुलिस बल तैनात

पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ (pakur) में बजरंगबली की मूर्ति गायब होने के बाद बवाल मच गया है। मंगलवार रात दो लोगों ने मंदिर में स्थापित मूर्ति को हटा दिया। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतर आये। हंगामा की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की।

लोहरदगा में बड़ा हादसाः रामनवमी जुलूस के दौरान DJ गाड़ी पलटी, एक की मौत, दो दर्जन घायल

मूर्ति गायब करने वाले दो लोगों को पुलिस ने बुलाया

जिले के तलवा डांगा मोहल्ले में महाकाल मंदिर के सामने बजरंगबली की एक मूर्ति स्थापित की गई थी। जिसे मंगलवार रात दो लोगों ने गायब कर दिया। हंगामा कर रहे स्थानीय लोगों ने मंदिर से मूर्ति हटाने वाले दोनों लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है। स्थानीय लोग पुलिस से दोनों के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग कर रहे है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।

See also  पाकुड़-दुमका के बीच कोयला की ट्रांसपोर्टिंग बंद, काठीकुंड में ग्रामीणों का विरोध तेज,सांसद-विधायक आवास के पास बैठे धरने पर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now