रामगढ़: एसीबी की टीम ने करप्शन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामगढ़ से राजस्व कर्मी और अनुसेवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मी ने जमीन से जुड़े काम के लिए रिश्वत की डिमांड की थी।
जमीन के काम के लिए पैसे की डिमांड
एसीबी की टीम ने रामगढ़ अंचल कार्यालय से अनुसेवक अनिल महली और समाहरणालय से राजस्व कर्मी अमित लोहरा को गिरफ्तार किया है। अमित लोहरा को चुनाव कार्य में समाहरणालय में लगे हुए थे तभी एसीबी की टीम ने उन्हे दबोचा। दोनों की कर्मचारियों को लेकर एसीबी की टीम हजारीबाग चली गई।




