रांची नगर निगम में मेयर पद के लिए रमा और रोशनी खलखो में होगा मुकाबला, BJP ने प्रत्याशियों के नाम पर लगाई मुहर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 3, 2026

रांची नगर निगम में मेयर पद के लिए रमा और रोशनी खलखो में होगा मुकाबला, BJP ने प्रत्याशियों के नाम पर लगाई मुहर

रांचीः झारखंड में नगर निकाय चुनाव में सभी राजनीतिक दल एक के बाद एक अपने पत्ते खोल रहे है। सोमवार को धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल बीजेपी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए वहीं बीजेपी ने संजीव अग्रवाल को मेयर पद के लिए अपना समर्थन दिया। रांची में कांग्रेस ने रमा खलखो को मैदान में उतारा तो बीजेपी ने रोशनी खलखो को अपना समर्थन दिया। बीजेपी कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में नौ नगर निगमों के मेयर पद और नगर परिषद अध्यक्ष के उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बनी। रोशनी खलखो चार फरवरी को और रमा खलखो तीन फरवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। रांची नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।

धनबाद मेयर चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व मेयर उम्मीदवार और बीजेपी नेता चंद्रशेखर अग्रवाल JMM में शामिल
कांग्रेस उम्मीदवार रमा खलखो पूर्व में रांची मेयर रह चुकी है। वहीं रोशनी खलखो पूर्व में वार्ड पार्षद रह चुकी है। उन्होंने ही झारखंड हाइकोर्ट में समय पर नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर याचिका दायर की थी। उनकी इस कानूनी पहल के बाद ही हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को जल्द चुनाव कराने का कड़ा निर्देश दिया था।

See also  झारखंड कांग्रेस में सब ठीक! खरगे नाराज विधायकों से नहीं मिले, मंत्रियों से मुलाकात कर क्या दिया संदेश

जैक की मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू, 7.58 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
मेयर पद के भाजपा समर्थित संभावित उम्मीदवार
रांची नगर निगम – रोशनी खलखो
धनबाद नगर निगम – संजीव अग्रवाल
देवघर नगर निगम – रीता चौरसिया
आदित्यपुर नगर निगम – प्रभाषिणी कालुंडिया
चास नगर निगम – अविनाश कुमार
मानगो नगर निगम – बबीता सिंह
मेदिनीनगर नगर निगम – अरुणा शंकर
हजारीबाग नगर निगम – सुदेश चंद्रवंशी
गिरिडीह नगर निगम – डॉ शैलेंद्र चौधरी

नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
गढ़वा- कंचन जायसवाल
दुमका- अमिता रक्षित
लोहरदगा- अनिल उरांव
चक्रधरपुर- विजय गगराई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now