Rajkot Fire: गेमिंग जोन में आग लगने से 12 बच्चों समेत 24 की मौत, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताई संवेदना

Rajkot fire

Rajkot में शनिवार की शाम  आग लगने की एक बड़ी घटना हो गई। शहर के बड़े गेमजोन में आग लगने से कम से पच्चीस लोगों की मौत हो गई है जबकि इनमें बारह बच्चे हैं ।  आग पर काबू पाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं।  राजकोट के  टीआरपी गेम ज़ोन के एक अस्थायी ढांचे में आग भड़की थी। गर्मी छुट्टी होने की वजह से भारी संख्या में बच्चे मौजूद थे । बताया जा रहा है कि अभी भी कई लोग फंसे हैं। घायलों को राजकोट के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है ।

 

पीएम मोदी ने जताई संवेदना

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “राजकोट में आगजनी की घटना से अत्यधिक व्यथित हूँ। मेरी संवेदनाएँ उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के लिए प्रार्थना करता हूँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now