झारखंड में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड, ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए लड़की ने पति को मार डाला

wife_love_affair_husband_killed

पलामूः झारखंड के पलामू में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड सामने आया है। यहां 16 साल की एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के पति की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी, लेकिन घरवालों ने किसी और से शादी करवा दी। डेढ़ महीने पहले हुए शादी के बाद लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मारने का प्लान बनाया और 31 जुलाई को रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने इस मामले का अब खुलासा कर दिया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए पलामू पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन ने बताया कि लड़की पलामू के नवाजयपुर थाना क्षेत्र के सिंजों की रहने वाली है। 22 जून को उसकी शादी सरफराज नाम के लड़के के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद दोनों अलग-अलग ही रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी ने पति सरफराज को जंगल में बुलाया था। जंगल में धोखे से बुलाकर पत्नी और प्रेमी ने पत्थरों से कुचलकर मार डाला। पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड में एनकाउंटर! पुलिस ने 15 लाख के इनामी PLFI कमांडर को मार गिराया

एसपी रेशमा रमेशन ने बताया कि नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी की मदद से पति को मार डाला। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लातेहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दही गाँव के रहने वाले सरफराज खान की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई और शव को जंगल में फेंकने के बाद पत्तों से ढक दिया गया था। एसपी ने बताया कि लड़की ने खुलासा किया कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी और उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची। उन्होंने बताया कि लड़की के प्रेमी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

एसपी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लड़की की शादी डेढ़ महीने पहले किसी दूसरे लड़के से हो गई। इसके बाद वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी। ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए लड़की ने पति की हत्या की साजिश रची और उसे जंगल बुलाकर पत्थरों से कुचलकर मार डाला। पुलिस आरोपी प्रेमी की भी तलाश कर रही है।

नम आंखों से दिशोम गुरु को अंतिम विदाई; उमड़ा जन सैलाब, शिबू सोरेन अमर रहें से गूंजा आसमान

भागो, भागो, जान बचाओ… उत्तरकाशी में कैसे मौत बनकर दौड़ी खीरगंगा; लोगों ने बताई आंखोंदेखी

टीचर ने स्टूडेंट को दी 10 पेज गाली लिखने की सजा, झारखंड में आया हैरान करने वाला मामला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now