डेस्कः इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड का नया वीडियो सामने आया है। 23 मई को मेघालय में ट्रैकिंग करते हुए सोनम और राजा के साथ ये सभी वारदात वाली जगह पर गये। ताजा वीडियो में राज कुशवाहा के साथ अन्य तीनों आरोपी है, कैमरे पर नजर पड़ते ही आखिरी आरोपी चेहरा छुपाता हुआ नजर आ रहा है। इससे पहले एक और वीडियो आया था जिसमें सोनम और राजा कुशवाहा ट्रैकिंग करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले ने दावा किया था कि ये हत्या से ठीक पहले का वीडियो है। इन दिनों वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस को इस हत्याकांड में साक्ष्य के रूप में इसकी जरूरत पड़ सकती है।
राजा रघुवंशी की हत्या से ठीक पहले का VIDEO आया सामने, पति के आगे चलती दिखी सोनम
वीडियो में राजा रघुवंशी हत्याकांड के तीनों आरोपी – सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा और एक अन्य व्यक्ति – साफ दिखाई दे रहे हैं। वे धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे, और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वे राजा को उस जगह पर ले गए जहां उसकी हत्या कर दी गई।पुलिस ने इस मामले में सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोनम ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और कहा है कि उसने अपने पति की हत्या में शामिल थी। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने दावा किया है कि सोनम और राज कुशवाहा तो बस मोहरे थे, असली साजिशकर्ता अभी सामने आना बाकी है।
राजा रघुवंशी हत्याकांड का नया वीडियो आया सामने
वीडियो में तीनों आरोपी साफ़ दिख रहे हैं
देखिए कैसे आखिरी आरोपी कैमरा देखकर चेहरा छुपा लिया
ये वीडियो हत्याकांड का मजबूत साक्ष्य साबित होगा
कोर्ट में पूरे मामले को मजबूती देगा
#rajaraghuvanshi #SonamRaghuvanshi pic.twitter.com/n9Pl6Bhr0h
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 17, 2025
भगवान का शुक्र है… मैं राजा रघुवंशी बनने से बचा गया, पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद बोला पति
मर्डर में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद
पुलिस ने राजा रघुवंशी के मर्डर में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया है। इसी हथियार से सोनम ने अपने पति पर कई वार करवाकर जान ले ली थी। पुलिस का कहना है कि पहला वार आरोपी विशाल ने किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजा ने जानलेवा हमले से खुद को बचाने की कोशिश भी की थी। इसी वजह से आकाश की शर्ट पर खून भी लगा। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में इस हथियार को गोवाहटी रेलवे स्टेशन के पास से खरीदा था।




