झारखंड के जामताड़ा में बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरने से दादी-पोते की मौत

झारखंड के जामताड़ा में बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरने से दादी-पोते की मौत

डेस्कः झारखंड में मानसून के एंट्री के साथ ही कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जनजीवन-अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं कई जगहों भारी बारिशद के कारण लोगों की जान चली गई है। जामताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र के कालीपाथर गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक मिट्टी का घर ढहने से दादी व पोते की मौत हो गयी। घटना बुधवार देर रात की बतायी जा रही है। इस हादसे में ढाई साल के मासूम मनीष कुमार हेंब्रम की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि गंभीर रूप से घायल बिनोदी किस्कू ने इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया। इधर बिनोदी की बहू भी घायल है।

झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कोल्हान में बाढ़ का खतरा, रांची-जमशेदपुर में लगातार हो रही हैं बारिश
इधर मलबे में दबने से मृतका बिनोदी की बहु पितल किस्कू भी घायल हो गयी है। उनका एक पैर टूट गया है। फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही नाला सीओ कयूम अंसारी और थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now