रांची सहित 11 जिलों में बारिश और वज्रपात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में ठनका गिराने से 5 की मौत, आज भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना

रांचीः मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त को राज्य के 11 जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। रांची, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में वज्रपात के साथ बारिश हो देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड: पुलिस से ये गलतियां नहीं होती तो संजीव सिंह को हो जाती उम्रकैद… पढ़िए आखिर कैसे बच गए बीजेपी नेता ?
रांची और आसपास के क्षेत्रों में आकाश में बादल छाये रहने और दो से अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। कई जिलों में चार सितंबर तक बारिश से पूरी तरह राहत नहीं मिलनेवाली है। कहीं-कहीं रूक-रूक कर बारिश होती रहेगी। इधर, एक जून से अब तक झारखंड में 1011.3 मिमली बारिश हो गयी है, जो सामान्य से 29 प्रतिशत अधिक है। वहीं, रांची में अब तक 1284.8 मिमी बारिश हो गयी है, जो सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक है। पूर्वी सिंहभूम में 1501.5 मिमी बारिश हो गयी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now