गुमला में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक और युवती

बोकारो के को-ऑपरेटिव कॉलोनी में देह व्यापार के धंधा का भंडाफोड़, कोलकाता से मंगाई जाती थी लड़कियां

गुमलाः सदर थाना क्षेत्र के लाल डिपा में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुमला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं सहित चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान युवक-युवती को आपत्तिजक स्थिति में पकड़ा और कमरे से कंडोम, नशीली दवाएं और आपत्तिजनक सामान को बरामद किया है। गुमला एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में महिला थानेदार अंकिता कुमारी साहू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को एक घर पर छापेमारी की।

झगड़े के दौरान पति की जीभ दांतों से काटकर निगल गई पत्नी, बिहार में आया हैरान करने वाला मामला
छापेमारी के दौरान एक महिला को कमरे के बाहर पाया गया, जबकि घर की तलाशी लेने पर एक 34 वर्षीय पुरुष और दो महिलाएं 28 और 40 वर्षीय आपत्तिजनक स्थिति में मिले। हालांकि, इस दौरान एक अन्य पुरुष मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस को घटनास्थल से कंडोम के पैकेट, शक्तिवर्धक कैप्सूल, हंटर बीयर की खाली बोतलें और आरएस शराब की बोतलें मिलीं। इसके अतिरिक्त, 12,950 रुपये नकद भी जब्त किए गए।
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में गिरफ्तार किए गए लोगों ने बताया कि यह रैकेट करीब एक महीने से संचालित हो रहा था। इसमें महिलाओं को पैसे देकर देह व्यापार करवाया जाता था।

WhatsApp Image 2025 07 23 at 20.40.44 e38253db

पटना में भौकाल बनाना था, इसलिए चेहरे पर… चंदन मिश्रा हत्याकांड में खुला तौसीफ का राज
मुख्य आरोपी ने स्वीकार किया कि वह एक अन्य महिला के साथ मिलकर लड़कियों को बुलाता था और युवकों से पैसे लेकर देह व्यापार करवाता था। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 272/292 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now