बांकीपुर सीट से वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 14, 2026

बांकीपुर सीट से वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका

पटनाः बांकीपुर विधानसभा सीट से जनशक्ति जनता दल(JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन मंगलवार को रद्द कर दिया गया। बीते सोमवार (13 जुलाई, 2026) को उपचुनाव के लिए उन्होंने नामांकन किया था। सोमवार को नामांकन दाखिल करने के बाद पटना पुलिस ने उन्हें एक पुराने धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
वीणा मानवी समेत 10 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज
वीणा मानवी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी प्रिय किन्नर समेत कुल 10 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया गया है। वीणा मानवी के नामांकन रद्द होने की जानकारी मिलते ही तेज प्रताप यादव पटना कलेक्ट्रेट पहुंचे। वह पूरे मामले की जानकारी लेने पहुंचे थे। समाहरणालय में घंटों बैठने के बाद तेज प्रताप यादव समाहरणालय से बाहर निकल गए। तेज प्रताप ने कहा कि सरकार हमारे उम्मीदवार को लेकर षड्यंत्र कर रही है। वह इस मामले कोर्ट जाएंगे।


बता दें, सोमवार को ही जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को अदालत से जमानत मिल गई थी। इससे पहले सोमवार को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने उन्हें कथित तौर पर धोखाधड़ी (आईपीसी की धारा 420) से जुड़े एक मामले में समाहरणालय परिसर से गिरफ्तार किया था। वीणा मानवी की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए। मामला पहले से दर्ज 420 के एक केस से जुड़ा बताया जा रहा है।
वीणा मानवी और परिवार के पास 1.68 करोड़ की संपत्ति
48 वर्षीय वीणा मानवी फिलहाल मकान डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने साल 1999 में मगध विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।हलफनामे के अनुसार, वीणा मानवी और उनके परिवार की कुल संपत्ति करीब1.68 करोड़ रुपये है। उनके पास करीब 37.69 लाख रुपये की चल संपत्ति है। इसमें 115 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी और एलआईसी व केनरा एचएसबीसी में किया गया निवेश शामिल है।वहीं, अचल संपत्ति के तौर पर उनके पास उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और झारखंड के रांची में फ्लैट और मकान हैं। इनकी कुल कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये बताई गई है।
पति के नाम नहीं है कोई संपत्ति
हलफनामे में सबसे खास बात यह सामने आई है कि वीणा मानवी के पति पार्थ सारथी के नाम पर कोई चल या अचल संपत्ति दर्ज नहीं है।वहीं, वीणा मानवी पर आईसीआईसीआई बैंक का होम लोन और इंश्योरेंस लोन मिलाकर करीब 36.32 लाख रुपये का कर्ज भी है।
तीन आपराधिक मामले हैं दर्ज
हलफनामे के मुताबिक, वीणा मानवी के खिलाफ तीन आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें पटना के गर्दनीबाग, फतुहा और कंकड़बाग थानों में मामले दर्ज हैं। उन पर धोखाधड़ी (IPC 420), आईटी एक्ट और एससी/एसटी एक्ट जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज हैं।

बांकीपुर सीट पर दिग्गजों ने भरा है नामांकन

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार तक सभी प्रमुख उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। इस सीट से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर, बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा और तेज प्रताप यादव की पार्टी की ओर से वीणा मानवी ने पर्चा भरा था।वहीं, इससे पहले राजद उम्मीदवार रेखा कुमारी गुप्ता भी नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। अब उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

See also  चाईबासा के सारंडा जंगल में दो IED बम बरामद, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now